dharma sangrah

UP : मेरठ में चलती कार में लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा जल बने कंकाल

Updated: रविवार, 2 जून 2024 (23:58 IST)
भीषण गर्मी के चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में आगजनी के चलते मानव जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सीएनजी सेंट्रो कार में आग लगने से 4 लोग जिंदा चल गए। चारों डेड बॉडी कंकाल बन जाने के कारण उनकी पहचान मुश्किल हो गई है। जिस कार में आग लगी थी उस पर दिल्ली नम्बर की नेम प्लेट लगी हुई है।
ALSO READ: MP : राजगढ़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 की मौत
सेंट्रों कार में आग की  सूचना पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, कार सवार चारों शख्स कंकाल का रूप ले चुके थे। शवों की हालत ऐसी हो गई है कि उनकी पहचान मुश्किल हो गई कि वे नर हैं या नारी। 
 
मेरठ में यह दर्दनाक हादसा थाना जानी क्षेत्र के कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ है। माना जा रहा है कि सेंट्रो कार सवार दिल्ली मार्ग से होते हुए हरिद्वार या किसी हिल स्टेशन की तरफ जा रही थी। कार में उठती हुई लपटें और चींख सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों का कलेजा कांप गया। पुलिस का मानना है कि मृतकों में महिला पुरुष समेत एक बच्चा शामिल है। 
 
मेरठ एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर सिंह के मुताबिक घटना रविवार रात्रि में 9.30 के आसपास की है। कांवड़ पटरी मार्ग पर एक सीएनजी सेंट्रो कार मे आग लग गई। सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार के अंदर 4 डेडबॉडी मिली हैं। कार का नंबर DL4C AP4792 बताया जा रहा है।

लाशों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कार में 3 बड़े और 1 बच्चा मौजूद था। हालांकि मृतक महिला है या पुरुष अभी यह पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कार की नंबर प्लेट के आधार पर कार सवार लोगों कि शिनाख्त कर रहने का प्रयास कर रही है। दमकल विभाग की टीम का कहना है कि कार में तो कोई लीकेज रही होगी या ब्लास्ट की वजह से आग लग सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कार में आग और 4 लोगों के जले कंकाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

अगला लेख