shradh paksha
✕

MP : राजगढ़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 की मौत

Updated: सोमवार, 3 जून 2024 (08:51 IST)
MP News :  मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के छान छगोड़ा के जंगल में रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण 13 ग्रामीणों की मृत्यु हो गयी। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से कहा कि राजस्थान राज्य की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में यह हादसा रात्रि में लगभग नौ बजे हुआ।

मोतीपुरा गांव से एक बारात ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पास ही स्थित कमालपुरा गांव जा रही थी, तभी छान छगोड़ा के जंगल में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस वजह से ट्राली में सवार 11 लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।
 
सूत्रों ने कहा कि कुछ लोगों के घायल होने की सूचना भी है। रात्रि 11 बजे तक 13 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। घायलों को राजगढ़ जिला अस्पताल लाया गया है। कलेक्टर हर्ष दीक्षित और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकलवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कितने लोग सवार थे, इस बारे में तत्काल पता नहीं चल सका। इनपुट एजेंसियां

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख