dipawali
✕

UP : बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हमले को लेकर 30 लोग हिरासत में, 1 के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्गा विसर्जन जुलूस पर हमला किया गया

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (11:03 IST)
bahraich violence: उत्तरप्रदेश के बहराइच (Bahraich) जिले के एक गांव में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा (communal violence) के सिलसिले में पुलिस ने 1 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। इस हिंसा में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 
बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने रविवार रात बताया कि महसी तहसील के अंतर्गत महाराजगंज इलाके में तनाव था। जब एक जुलूस मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। अशांति प्रभावित सभी क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।ALSO READ: UP : बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान गोलीबारी और पथराव, 1 युवक की मौत
 
पर्याप्त पुलिस बल तैनात : उन्होंने कहा कि इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हिंसा प्रभावित इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देख कर अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्ला ने कहा कि घटना के सिलसिले में सलमान नामक एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि उसकी दुकान से कथित गोलीबारी हुई थी। संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
 
पुलिस के अनुसार रविवार को एक गांव में जुलूस के दौरान संगीत बजाने को लेकर हुए सांप्रदायिक टकराव के दौरान गोली लगने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान हुए पथराव और गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।ALSO READ: बांग्‍लादेश में हिंदुओं को नहीं मनाने दे रहे दुर्गा पूजा, मां की मूर्तियां तोड़ीं, दुर्गा पूजा जश्‍न पर रोक
 
रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत : यह घटना उस समय हुई जब विसर्जन के लिए देवी दुर्गा की मूर्ति लेकर मंसूर गांव के महाराजगंज बाजार से एक जुलूस गुजर रहा था। जुलूस में शामिल रेहुआ मंसूर गांव के निवासी रामगोपाल मिश्रा (22) को गोली लग गई। मिश्रा के एक परिजन ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। फखरपुर कस्बे और कुछ अन्य स्थानों पर इसी तरह के प्रस्तावित जुलूस रद्द कर दिए गए।ALSO READ: UP: वाराणसी के मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाला हिरासत में
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा की निंदा की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्याप्त इंतजाम कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराने तथा धार्मिक संगठनों से संवाद करने के निर्देश प्रशासन को निर्देश दिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख