शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Agra
Written By
Last Updated : मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (08:39 IST)

UP: जन्मदिन के दौरान बड़ा हादसा, छत गिरने से 2 लोगों की मौत

UP: जन्मदिन के दौरान बड़ा हादसा, छत गिरने से 2 लोगों की मौत | Agra
आगरा। आगरा में एक जन्मदिन पार्टी में केक काटने के दौरान दौरान छत  भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है तथा 15 लोग घायल हो गए हैं।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा में सोमवार को जन्मदिन पार्टी के दौरान एक घर की छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना आगरा के ताजगंज इलाके के धंधूपुरा इलाके की है। घटना के वक्त जब केक काटा जा रहा था और कुछ मेहमान नाच-गा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में नवनिर्मित भवन में हुई दुर्घटना के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
ये भी पढ़ें
कब्जे के बाद तालिबान का पहला लोया जिरगा, सभी राजनीतिक दलों को शामिल करने का प्रयास