suvichar

अतीक हत्याकांड के आरोपी अरुण मौर्य पर दर्ज हैं 2 मामले, अवैध हथियार रखने का है आरोप

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (22:42 IST)
चंडीगढ़। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अरुण मौर्य पर पिछले साल हरियाणा के पानीपत में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौर्य पर फरवरी, 2022 में शस्त्र अधिनियम के तहत और उसी साल मई में एक अन्य मामला दर्ज किया गया था तथा वह जेल भी गया था।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी कभी हरियाणा के पानीपत और कभी उत्तरप्रदेश के कासगंज स्थित अपने पैतृक गांव कादरवाड़ी में रहता था। पानीपत के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने फोन पर बताया कि मौर्य के खिलाफ 2022 में 2 मामले दर्ज थे।
 
उन्होंने कहा कि फरवरी 2022 में अवैध हथियार रखने के चलते शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया था जबकि दूसरा मामला मई में एक झगड़े को लेकर दर्ज किया गया था। जब पानीपत में मौर्य के खिलाफ पहली बार शस्त्र अधिनियम के तहत पहला मामला दर्ज किया गया था तो उसकी उम्र कितनी थी? इस सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने जवाब दिया कि हमारे रिकॉर्ड के अनुसार वह लगभग 18 साल का था।
 
अधिकारी ने कहा कि वह दोनों मामलों में जमानत पर था। शेखावत ने कहा कि मौर्य का परिवार कासगंज से है, लेकिन उसके दादा पानीपत में काम करते थे। मौर्य के चाचा सुनील के मुताबिक आरोपी ने मैट्रिक की पढ़ाई की है। पानीपत में रहने वाले सुनील ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी का 12 साल का एक भाई है, जो छात्र है।
 
अतीक और उसके भाई की हत्या पर आरोपी के चाचा ने कहा कि घटना के बारे में परिवार को तब पता चला, जब हरियाणा पुलिस मौर्य के बारे में पूछताछ करने के लिए उनके घर पानीपत पहुंची। अहमद (60) और उसके भाई अशरफ को पत्रकारों के रूप में आए 3 लोगों ने शनिवार की रात उस वक्त गोली मार दी, जब पुलिसकर्मी उन्हें चिकित्सा जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे।
 
प्रयागराज अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में हुई गोलीबारी के तुरंत बाद हमलावरों- बांदा के लवलेश तिवारी (22), हमीरपुर के मोहित उर्फ ​​सन्नी (23) और मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी के अनुसार हमलावरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख