Daily Horoscope
✕

यूपी के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई बारातियों से भरी बोलेरो, 14 की मौत

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (08:20 IST)
प्रतापगढ़। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में बारातियों से भरी एक बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 
 
लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर देशराज इनारा गांव के पास बीती रात यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में हताहत सभी लोग बाराती थे जो नवाबगंज क्षेत्र के शेखपुर गांव में विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे।
 
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी मृतक उसमें फंसे हुये थे। शवों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।
 
मरने वालों में 12 कुंडा कोतवाली के जिगरापुर गांव के रहने वाले है जबकि एक मानिकपुर और एक हथिगंवा इलाके का निवासी है।

मृतकों में बबलू (22),दिनेश कुमार (49),पवन कुमार (10),दया राम(40),अमन कुमार(7),रामसुमन(40), अंश (9),गौरव कुमार (10),नान गौड (55), सचिन (12),हिमांशु (12),मिथिलेश कुमार (17),अभिमन्यू (28) और मानिकपुर क्षेत्र निवासी चालक पारस नाथ (40) शमिल है।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख