ramcharitmanas
✕

यूपी के एटा में कसरत के दौरान 12 बच्चे बेहोश

स्कूल में प्रार्थना के बाद बड़ा हादसा

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (15:06 IST)
Uttar Pradesh news : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंगलवार सुबह एक स्कूल में प्रार्थना के बाद कथित रूप से दो बार कसरत और योगासन के लिए मजबूर किए जाने के कारण 12 बच्चे बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुई।
 
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के अनुसार, 'स्कूल में सुबह प्रार्थना के बाद कसरत करने के दौरान कुछ बच्चे बेहोश हो गए। प्रधानाचार्या संध्या शरण ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।'
 
सिंह ने बताया कि ऐसा आरोप है कि बच्चों से उमस भरी गर्मी में जबरन दो बार कसरत और योगासन कराया गया, जिससे यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि आरोप की पड़ताल की जा रही है और बच्चों की जांच के लिए एक मेडिकल टीम स्कूल भेजी गई है।
 
सिंह ने बताया कि फिलहाल 12 छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती कराए गए सभी बच्चे कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
file photo 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख