biodatamaker

वृंदावन के आश्रम में गर्म खिचड़ी गिरने से 10 श्रद्धालु झुलसे

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (14:39 IST)
मथुरा (यूपी)। मथुरा में वृंदावन (Vrindavan) के गौरी गोपाल आश्रम (Gauri Gopal Ashram) में भोजन वितरण के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल जाने से गर्म खिचड़ी (khichdi) से भरा भगौना श्रद्धालुओं पर पलट गया जिससे पश्चिम बंगाल की 10 महिलाएं झुलस गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि इन सभी महिलाओं को आश्रम की एम्बुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसीं 2 श्रद्धालुओं को तुरंत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।ALSO READ: सिंहस्थ 2028 : हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन में साधु-संतों, अखाड़ा प्रमुखों व महामंडलेश्वर के स्थायी आश्रम बनाए जाएंगे
 
संयुक्त जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ श्रद्धालुओं का एक समूह वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आया हुआ है और शुक्रवार सुबह सभी श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे जहां आश्रम के बाहर प्रतिदिन की तरह भोजन वितरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे लेकिन तभी खिचड़ी से भरा भगौना लेकर आ रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया जिससे गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गई।ALSO READ: Maharashtra: आश्रम विद्यालयों के 50 से अधिक छात्र संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान 10 महिलाएं श्रद्धालु झुलस गईं और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। गौरी गोपाल आश्रम के संचालक एवं कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है और कर्मचारी का पैर अचानक फिसल जाने से यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में झुलसी सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख