नोएडा में प्राधिकरण के अतिक्रमणरोधी दस्ते पर हमला, जेसीबी के शीशे भी टूटे
नोएडा (यूपी)। नोएडा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्राधिकरण के दस्ते पर लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया और जमकर पथराव किया जिससे जेसीबी के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को सेक्टर-113 पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर-78 की है, जब प्राधिकारण का अतिक्रमणरोधी दस्ता अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए पहुंचा।
थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब प्राधिकरण का दस्ता अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था तभी झुग्गीवासियों ने दस्ते पर पथराव कर दिया और जेसीबी का शीशा तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बात की। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि प्राधिकरण के दस्ते ने कार्रवाई से पहले पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें