suvichar

महंगा पड़ेगा एक्स पर नया अकाउंट, लाइक और पोस्ट करने के भी लगेंगे पैसे

Updated: मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (16:15 IST)
नई दिल्ली। फर्जी खातों की बढ़ती संख्या पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ अब नए यूजर्स से कुछ भी शेयर करने, किसी पोस्ट को लाइक करने, बुकमार्क और किसी पोस्ट पर जवाब देने का विकल्प इस्तेमाल करने के लिए मामूली शुल्क लेगा।
 
कंपनी के अनुसार, यूजर्स अब भी मंच का नि:शुल्क इस्तेमाल और उस पर किसी अन्य खाते को ‘फॉलो’ कर सकते हैं। हालांकि, नए मानदंड चुनिंदा स्थानों पर लागू किए जाएंगे या दुनियाभर में अभी यह स्पष्ट नहीं है।
 
मंच की वेबसाइट पर सोमवार को ‘अपग्रेड’ के बाद जानकारी दी गई कि नए खातों को पोस्ट करने, लाइक करने, बुकमार्क करने और उत्तर देने से पहले मामूली सा वार्षिक शुल्क देना होगा। इसका मकसद स्पैम कम करना और सभी को बेहतर अनुभव देना है।
 
‘एक्स’ के मालिक एवं उद्योगपति एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दुर्भाग्य से नए उपयोगकर्ता को कुछ भी लिखने के लिए मामूली सा शुल्क देना होगा, यह फर्जी खातों को रोकने का एकमात्र तरीका है।
 
मंच के इस कदम को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ ने इंटरनेट तथा एआई के दुरुपयोग को कम करने के इस कदम को स्वीकार किया है, जबकि अन्य ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

अगला लेख