dharma sangrah
✕

आपकी गाड़ी नहीं दे रही है बेहतर माइलेज तो अपनाएं ये 5 तरीके

Updated: सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (07:23 IST)
अगर आपकी गाड़ी बेहतर माइलेज नहीं दे रही है तो हम आपको बताते हैं वे आसान 5 तरीके जिनसे आप गाड़ी में पेट्रोल की खपत कम होगी।
 
1. समय पर करवाएं सर्विस : आपकी गाड़ी की सर्विस समय पर करवाएं। अगर आप समय पर अपनी गाड़ी की सर्विसिंग नहीं करवाते हैं तो इसका सीधा असर आपके इंजन पर पड़ता है और आपकी गाड़ी का माइलेज कम होता है। सर्विसिंग करवाते समय यह भी ध्यान रखें कि अच्छी कंपनी के लुब्रिकेंट का प्रयोग करें। अपनी गाड़ी में सही पार्ट्‍स का प्रयोग करें। सस्ते के लालच में आकर लोकल पार्ट्‍स न लगवाएं। समय सर्विस करवाने से आपकी गाड़ी बेहतर माइलेज देगी।
 
2. बार-बार क्लच के प्रयोग से बचें : आप अगर गाड़ी चलाने के दौरान बार-बार क्लच दबाते हैं तो आपकी गाड़ी की क्लच प्लेट्‍स डैमेज होती है। इससे आपकी गाड़ी की माइलेज कम होती है।
 
3. स्पीड का रखें ध्यान : कई लोगों की आदत होती है कि वे गाड़ी चलाने के दौरान वे स्पीड को कम-ज्यादा करते हैं। एक नियंत्रित गति में अपनी गाड़ी को चलाएं। अचानक तेज स्पीड से आपकी गाड़ी में फ्यूल ज्यादा खर्च होता है।
 
4. टायरों में नियमित हवा चेक करवाएं : अपनी गाड़ी के पहियों में नियमित रूप से हवा चेक करवाएं। पेट्रोल पंपों पर फ्री में हवा की सुविधा होती है। आप जब अपनी गाड़ी में फ्यूल भरवाने जाएं तो पहियों में नियमित रूप से हवा चेक करवाएं। पहियों की हवा का असर भी आपकी गाड़ी की माइलेज पर पड़ता है।
 
5. लोअर गियर में एक्सिलरेटर के प्रयोग से बचें : गाड़ी चलाते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिलकुल न दबाएं क्योकि ऐसा करने से ईंधन खपत बढ़ जाती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख