Daily Horoscope
✕

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana : क्या है यूपी की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, लड़कियों को मिलते हैं 25 हजार रुपए

Updated: शनिवार, 15 मार्च 2025 (20:35 IST)
what is Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana : केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी बालिकाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक मदद के साथ ही शिक्षा और अन्य सहायताएं भी होती हैं। ऐसी ही एक योजना है उत्तरप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना। इस योजना में बच्चियों 25 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। जानते हैं क्या है यह योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ-
ALSO READ: आयुष्मान योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, उम्र घटेगी, राशि बढ़ेगी
जानिए क्या है पूरी योजना
उत्तरप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य प्रदेश की बच्चियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें शिक्षा और रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना की शुरुआत 2019 में योगी आदित्यनाथ सरकार ने की थी। योजना के अंतर्गत बच्चियों को विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को रोकना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। बच्चियों के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक आर्थिक सहायता दी जाती हैं। 
 
कितनी मिलती है सहायता
उत्तरप्रदेश सरकार की ओर इस योजना में बच्चियों को कुल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहले यह राशि 15 हजार रुपएथी, लेकिन पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया। इस राशि का वितरण विभिन्न चरणों में किया जाता है।
 
बच्ची के जन्म पर: 5000 रुपए की राशि दी जाती है-
1st क्लास में एडमिशन पर : 3000 रुपए।
6th क्लास में एडमिशन पर : 3000 रुपए।
9th क्लास में एडमिशन पर : 5000 रुपए।
10वीं और 12वीं पास करने पर : 7000 रुपए की सहायता मिलती है।
ALSO READ: SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA : सुकन्या समृद्धि खाता है तो जमा कर दें इतनी राशि, वरना बंद हो जाएगा खाता
क्या हैं योजना की शर्तें 
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं। सबसे पहले, लाभार्थी को उत्तरप्रदेश का निवासी होना चाहिए। लाभार्थी के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। योजना में शामिल होने के लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक होनी चाहिए। इस योजना का लाभ केवल दो बच्चियों तक ही सीमित है।
ALSO READ: Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में इस तारीख से होगी महिला समृद्धि योजना की शुरुआत, खातों में आएंगे 2500 रुपए
कहां से करें आवेदन 
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद, संबंधित दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करना होता है। आवेदन की प्रक्रिया सरल है और राज्य के नागरिक आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। आप इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। https://mksy.up.gov.in/women_welfare/citizen/guest_login.php  
 Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख