dharma sangrah

ट्रेन का सफर महंगा, सस्ता हु्आ गैस सिलेंडर, 1 जुलाई से हुए बदलावों का क्या होगा आपकी जेब पर असर?

Updated: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (10:36 IST)
Commercial Gas Cylinder price : जुलाई का पहला दिन कई बड़े बदलाव लेकर आया है। इसका आम आदमी के जीवन पर सीधा असर होगा। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम घटने से लोगों को राहत मिलेगी तो लंबी दूरी का ट्रेन का सफर महंगा पड़ेगा। जानिए 1 जुलाई से हुए बदलावों का आपकी जेब पर क्या असर होगा?
 
महंगा हुआ ट्रेन का सफर : रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करना आज से महंगा हो गया है। अधिकतम वृद्धि प्रति किलोमीटर 2 पैसे की होगी। 1000 किमी पर एसी में 20 रुपए और नॉन एसी में 10 रुपए ज्यादा लगेंगे। उपनगरीय एवं सीजन टिकट के किराये में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। सिर्फ मेल, एक्सप्रेस एवं सुपर फास्ट ट्रेनों में ही बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।
 
सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर : तेल कंपनियों ने जुलाई के पहले दिन कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम 58 रुपए घटा दिए हैं। दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर आज से 1665 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में आज से कर्मशिअल गैस सिलेंडर का दाम 1826 रुपए की बजाय 1769 रुपए होगा। मुंबई में इसके लिए 1674.50 रुपए की बजाय 1616 रुपए चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में कमर्शिअल सिलेंडर की कीमत 1881 रुपए के स्थान पर 1823.50 रुपए होगी। एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गई हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ALSO READ: सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, जानिए क्या है 4 महानगरों में नए दाम
 
क्रेडिट कार्ड, एटीएम निकासी जैसे शुल्क बदलेंगे : आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, कोटक और एक्सिस समेत कई बैंकों ने बचत खाते की ब्याज दरों, एटीएम से तय समय से ज्यादा मासिक निकासी पर ज्यादा शुल्क और क्रेडिट कार्ड की फीस में बदलाव किए हैं। इसका ग्राहकों की जेब पर सीधा असर होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने आदेश दिया है कि सभी क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान अब भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए किया जाएगा।
 
GST के 8 साल : 1 जुलाई 2025 को GST के 8 साल पूरे हुए। टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ पहुंची। पिछले 5 साल में दोगुनी हुई टैक्स वसूली। 2024-25 में हर महीने 1.84 लाख करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हुआ। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख