Daily Horoscope
✕

आज से इन चीजों के दामों में होगा बदलाव, एटीएम समेत जानें क्या सस्ता और क्या महंगा होगा

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (12:10 IST)
आज शनिवार से नए साल की शुरुआत हो गई है। नए साल के शुरुआती दिनों में ही आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगने वाला है। सभी की जेब पर 1 जनवरी 2022 से ही बोझ बढ़ने वाला है। दरअसल, आज से जूते-चप्पल और एटीएम से पैसे निकालने समेत कई चीजें महंगी हो रही है। तो वहीं आज एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है।

ALSO READ: वैष्णो देवी में कब-कब हुए हैं बड़े हादसे, जानिए 7 बड़ी दुर्घटनाएं
 
बैंक ग्राहक एटीएम से कैश ट्रांजेक्शन के लिए पहले जितना भुगतान कर रहे थे, अब आज से उससे अधिक भुगतान करना होगा। 1 जनवरी 2022 से ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट पार करने पर ज्यादा भुगतान करना होगा। जून में ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी।
 
जीएसटी काउंसिल की बैठक के अनुसार 1 जनवरी 2022 से सभी फुटवियर पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा, चाहे इन जूते-चप्पलों की कीमत कुछ भी क्यों न हो। यानी जूता चाहे 100 रुपए का हो या फिर 1000 रुपए का सभी पर 12 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा।
 
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने घोषणा की है कि उसने 1 जनवरी, 2022 से ब्रांच में नकद निकासी और जमा पर शुल्क संशोधित किया है। नए नियम के मुताबिक 1 जनवरी, 2022 के बाद अगर कोई इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाताधारक निर्धारित फ्री लिमिट पार होने के बाद पैसे जमा या निकालता है तो उसे अधिक चार्ज चुकाना पड़ेगा।
 
नए साल पर गैस कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। यह कटौती 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। आईओसीएल के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई हैं।
 
आप लोगों को खाद्य तेल में राहत मिल सकती है। मैन्युफैक्चर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार खाद्य तेल की दर में 10-15 प्रतिशत की कटौती की है। उम्मीद है कि नया साल अंतरराष्ट्रीय दरों में कमी और बेहतर फसल के साथ राहत लाएगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख