biodatamaker

SBI ने घटाई ब्याज दर, करोड़ों ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका

Updated: मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (22:18 IST)
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने कुछ-कुछ अवधि की खुदरा मियादी जमाओं पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत की कमी की है। नई दरें 10 जनवरी से प्रभाव में आ गई हैं। 2 करोड़ रुपए से कम की दीर्घकालिक जमाओं पर ब्याज दर घटाई गई है। बैंक के इस कदम से ग्राहकों को बड़ा झटका लगेगा।
 
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की वेबसाइट के अनुसार बैंक ने एक साल से 10 साल की अवधि के मियादी जमाओं पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत से कम कर 6.10 प्रतिशत कर दिया है।
 
सात दिन से लेकर 45 दिनों और 46 दिनों से 179 दिनों की अवधि की मियादी जमा राशि पर बैंक क्रमश: 4.50 प्रतिशत और 5.50 प्रतिशत ब्याज देगा। वहीं 180 दिन से एक साल की कम अवधि की मियादी जमा पर ब्याज 5.80 प्रतिशत होगा।
 
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज देता है। इस हिसाब से उनके लिए 1 से 10 साल की अवधि की मियादी जमा राशि पर ब्याज 6.60 प्रतिशत होगा।
 

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख