suvichar

बदलने वाले हैं ATM से पैसे निकालने के नियम, लॉकडाउन में बढ़े बैंकिंग फ्रॉड के मामले

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (16:19 IST)
कोरोना महामारी में लॉकडाउन में ऑनलाइन बैंकिंग के फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। ATM की धोखधड़ी भी बढ़ी है। ATM में धोखधड़ी को रोकने के लिए देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा कदम उठाया है। एसबीआई ने OTP बेस्ड एटीएम कैश विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है। 18 सितंबर से यह सुविधा देशभर के एसबीआई एटीएम पर लागू हो जाएगी। एसबीआई की देशभर में 22 हजार से ज्यादा ब्रांच हैं। एसबीआई की मौजूदगी 30 से ज्यादा देशों में है। SBI के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और ATM की सुविधा का प्रयोग करते हैं।
ALSO READ: कोरोनाकाल में इस कंपनी में निकलेंगी 1 लाख वैकेंसी, 1100 रुपए घंटे तक होगी सैलेरी
दिन में लागू हो जाएगा नियम : बैंक ने 1 जनवरी से ओटीपी का यह नियम लागू किया था। एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे अधिक की रकम निकालने पर दिन में भी ओटीपी की जरूरत होगी। इससे पहले तक रात में 8 बजे से सुबह 8 बजे 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर ही ओटीपी की जरूरत होती थी।
 
OTP के बिना नहीं निकाल सकेंगे रुपए : अब 18 सितंबर से अगर आप 10 हजार या इससे ज्यादा पैसे निकालने एटीएम जाते हैं तो अब आपके पास कार्ड एंटर करने और अमाउंट डालने के बाद बैंक की तरफ से रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डेबिट कार्ड की पिन के साथ डालना होगा, तभी आप एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे।
ALSO READ: राजनाथ के बयान से बौखलाया चीन, भारत को दी युद्ध की परोक्ष धमकी
बैंक ने कहा कि 24x7 ओटीपी-आधारित कैश विड्रॉल की सुविधा से सुरक्षा स्तर को और ज्यादा मजबूती मिलेगा। दिनभर इस सुविधा को लागू करने से एसबीआई डेबिट कार्डधारक धोखेबाजों, अनधिकृत निकासी, कार्ड स्कीमिंग, कार्ड क्लोनिंग और इसी प्रकार के अन्य जोखिमों से बचा जा सकेगा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख