shradh paksha
✕

SBI कार्ड, BPCL ने मिलकर जारी किया क्रेडिट कार्ड, ग्राहकों को मिलेगा लाभ

Updated: मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (22:10 IST)
नई दिल्ली। एसबीआई कार्ड ने मंगलवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (बीपीसीएल) के साथ मिलकर 'बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन' जारी करने की घोषणा की। इसके तहत उन ग्राहकों को अधिकतम बचत की पेशकश की गई है जो ईंधन खरीदारी में बड़ी राशि खर्च करते हैं। क्रेडिट कार्ड को इस रूप से डिजाइन किया किया गया है जिससे उन ग्राहकों को अधिकतम बचत हो जो ईंधन पर अधिक राशि खर्च करते हैं।
 
एसबीआई कार्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बीपीसीएल-एसबीआई कार्ड ऑक्टेन बीपीसीएल ईंधन और मैक लुब्रिकेन्ट, भारत गैस (एलपीजी) पर खर्च (केवल वेबसाइट और ऐप पर) तथा बीपीसीएल के 'इन और आउट' सुविधा स्टोर पर व्यय पर 25X रिवार्ड प्वॉइंट मिलेंगे। 
 
बयान के अनुसार कार्ड के तहत बीपीसीएल के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर ईंधन और ल्यूब्रिकेंट पर खर्च में 7.25 प्रतिशत मूल्य वापसी (1 प्रतिशत अधिभार छूट समेत) तथा भारत गैस पर खर्च में 6.25 प्रतिशत मूल्य वापसी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इसमें डिपार्टमेंटल स्टोर और किराना दुकानों समेत अन्य नियमित खर्च की श्रेणी में भी लाभ का प्रावधान किया गया है।
कंपनी के अनुसार कार्डधारक देशभर में 17,000 से अधिक बीपीसीएल पेट्रोल पंपों पर छूट का लाभ ले सकते हैं। इसमें ईंधन मामले में कोई न्यूनतम लेन-देन की सीमा नहीं है। इससे ग्राहक हर बार ईंधन खरीद पर बचत कर सकेंगे। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख