sundarkand

रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, एजेंट्स को बड़ा झटका! जानिए क्या बदलाव हुए

Updated: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (13:23 IST)
Tatkal Ticket booking news : रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते आधार बेस्ड OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। साथ ही रेल टिकट बुकिंग करने वाले एजेंट्स को भी बड़ा झटका दिया है। 
टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव करते हुए कई नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इनका उद्देश्य ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के साथ ही फर्जीवाड़ा रोकना और आम यात्रियों को प्राथमिकता देना है। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब आधार वेरिफिकेशन, OTP वेरिफिकेशन और एजेंटों पर समय-सीमा जैसी शर्तें लागू की गई हैं।
 
रेलवे ने 15 जुलाई से सभी ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार बेस्ड OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया है। बुकिंग के समय पैसेंजर्स के मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे एंटर किए बिना टिकट बुकिंग प्रोसेस पूरा नहीं होगा। बुकिंग के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को वेरीफाई करने के बाद ही टिकट बुक होगी।
 
रेलवे ने ऑथराइज्ड रेलवे एजेंट्स पर टिकट बुकिंग के शुरुआती समय में रोक लगा दी है। अब ट्रैन के AC कोच में तत्काल टिकट के लिए एजेंट सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक बुकिंग नहीं कर पाएंगे। जबकि नॉन-AC कोच के लिए ये प्रतिबंध सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक लगाया गया है।
 
गौरतलब है कि 1 जुलाई 2025 से IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार लिंक और ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया गया है। पैसेंजर को अपना आधार नंबर IRCTC प्रोफाइल से लिंक कर वेरिफिकेशन कराना होगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

अगला लेख