Hanuman Chalisa
✕

महंगी पड़ेगी एटीएम से निकासी, 9 साल बाद RBI का बड़ा फैसला...

Updated: शुक्रवार, 11 जून 2021 (10:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगभग 9 वर्षों के बाद एटीएम लेन-देन से जुड़े नियमों में बदलाव की अनुमति दे दी। अब एटीएम से तय सीमा से ज्यादा बार निकासी महंगी पड़ सकती है।
 
RBI ने कहा है कि ग्राहकों के लिए एटीएम के 5 बार फ्री में इस्तेमाल की सुविधा बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद गैर वित्तीय लेनदेन के लिए 6 रुपए लगेंगे। वहीं वित्तीय लेनदेन यानी पैसे निकालने के लिए लगने वाला शुल्क 15 रुपए से बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया गया है.
 
भारतीय रिजर्व बैंक ने लगभग 9 वर्षों के बाद एटीएम लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क संरचना में बढ़ोतरी की अनुमति दी। देशभर में एटीएम की तैनाती में बढ़ती लागत और बैंकों द्वारा एटीएम रखरखाव के खर्च को देखते हुए बैंकों को अब ज्यादा चार्ज लेने की अनुमति दी है।
 
खबरों के मुताबिक, RBI ने 1 अगस्त, 2021 से एटीएम से वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपए से बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया है। गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए कर दिया है।
 
यह भी कहा जा रहा है कि 1 जनवरी 2022 से बैंकों को कस्टमर चार्ज के रूप में ग्राहकों से 21 रुपए वसूलने की इजाजत दे दी गई है। फिलहाल बैंकों को इसके लिए अधिकतम 20 रुपए तक चार्ज करने की अनुमति है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख