ramcharitmanas

अब आपका स्टेशन नहीं छुटेगा, चेन से सो पाएंगे, रेलवे ने शुरू की यह खास सर्विस

Updated: शुक्रवार, 3 जून 2022 (12:40 IST)
नई दिल्ली। अगर आप भारतीय रेलवे में शयन यान में सफर कर रहे हैं और अगर आपको अपना स्टेशन छुट जाने का अंदेशा है तो जल्द ही आपकी यह चिंता दूर हो जाने वाली है। भारतीय रेलवे लगातार अपनी सर्विसेस में सुधार के साथ नए-नए अपडेट कर रही है और इसी बीच रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बेहतरीन सेवा को शुरू किया है। अब आप ट्रेन में स्टेशन छूटने की चिंता किए बगैर आराम से सो सकते हैं। आपका स्टेशन आने से 20 मिनट पहले रेलवे आपको जगा देगा। इससे आपका स्टेशन भी नहीं छुटेगा और आप आसानी से आराम भी कर पाएंगे।
 
इंडियन रेलवे की इस खास सर्विस का नाम है 'डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म'। कई बार ट्रेन में लोगों को नींद आ जाती है और इस चक्कर में उनका स्टेशन छुट जाता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए ही ए सुविधा शुरू की गई है। आम तौर पर ऐसा रात के वक्त ही होता है। रेलवे ने इस सुविधा को 139 नंबर की पूछताछ सेवा पर शुरू किया है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री 139 नंबर के इन्क्वायरी सिस्टम पर अलर्ट की सुविधा मांग सकते हैं।
 
इस सेवा का फायदा ट्रेन में कोई भी यात्री उठा सकता है। ए सुविधा यात्रियों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक मिलेगी। रेलवे की तरफ से इसके लिए केवल 3 रुपए फीस तय की गई है। अगर आप इस सर्विस को लेते हैं, तो आपके स्टेशन से 20 मिनट पहले आपके फोन पर अलर्ट भेजा जाएगा ताकि आप अपने सामान वगैरह को सही से रख लें और स्टेशन आने पर ट्रेन से उतर जाएं।
 
रेलवे की इस सेवा को प्राप्त करने के आपको 'डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म' सेवा को शुरू करने के लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करना होगा। कॉल रिसीव होने पर अपनी भाषा का चयन करना होगा। डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर दबाना होगा। इसके बाद यात्री से 10 अंकों का पीएनआर नंबर पूछा जाएगा। पीएनआर दर्ज करने के बाद कंफर्म करने के लिए 1 डॉयल करना होगा। इस प्रोसेस के बाद सिस्टम पीएनआर नंबर का वेरिफिकेशन कर वेकअप अलर्ट फीड कर देगा। इसका यात्री के मोबाइल पर कंफर्मेशन का एसएमएस मिलेगा।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

'नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन हृदय में भारत हो', नेल्लोर में CM योगी ने बताई विकसित भारत की दिशा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के हर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में बनेगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष

योगी सरकार का सड़क सुरक्षा पर बड़ा मिशन, यूपी के जिलों में लागू होगी जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख