sundarkand

वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबर, नवरात्रि से फिर कटरा तक जाएगी ट्रेन

Updated: शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (09:07 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए कटरा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू करने की घोषणा कर दी है। कोरोना काल में इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था।
 
भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22439/22440) को  15 अक्टूबर से बहाल करने का फैसला किया है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी।
 
रेलवे ने कहा कि ट्रेन में सफर करने वालों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 से संबंधित राज्य और केंद्र सरकार के सभी नियमों और अन्य सभी सावधानियों का पालन करना जरूरी है।
 
यह ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से ये ट्रेन शाम 3 बजे चलेगी और रात में 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।
 
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली-कटरा (वैष्णो देवी) वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा बहाल करने को लेकर चर्चा की। नवरात्रि में पवित्र स्थल जाने की योजना बना रहे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए यह जानकारी आश्वस्त करने वाली होगी।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख