biodatamaker

रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, प्लेटफार्म टिकट की कीमत बढ़कर 50 रुपए

Updated: शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (15:47 IST)
मुंबई। त्योहारी मौसम में रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़। पश्चिम रेलवे ने भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने के लिए मुंबई मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दी। 31 अक्टूबर तक बढ़ी हुई कीमतें लागू रहेगी।
 
मुंबई मंडल के मुंबई सेंट्रल, दादर, बोरीवली, बांद्रा टर्मिनस, वापी, वलसाड, उधना और सूरत स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर में वृद्धि की गई है।
 
रेलवे स्टेशनों पर त्योहारी मौसम की भीड़ को देखते हुए और प्लेटफॉर्म और पैदल पुल सहित रेलवे परिसर में यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
 
मध्य रेलवे ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशन जैसे चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की दर को 22 से 31 अक्टूबर तक 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए करने की घोषणा की थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, अनुच्छेद 370 हटाया : राजनाथ सिंह

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

अगला लेख