here

Hanuman Chalisa

PUBG का Game Over, अब मोबाइल, लैपटॉप पर भी नहीं खेल पाएंगे भारतीय

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (13:50 IST)
नई दिल्ली। अब PUBG का गेम पूरी तरह ओवर हो गया है यानी खेल खत्म। हालांकि भारत सरकार ने पिछले महीने ही PUBG को भारत में प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन जिन लोगों के लैपटॉप या मोबाइल पर ये गेम डाउनलोड था, वे इसे खेल सकते थे। 
 
टेनसेंट गेम्स (Tencent Games) के मुताबिक भारत के आईटी मंत्रालय के आदेश के बाद टेनसेंट गेम्स भारत में अपनी सभी सेवाएं और एक्सेस 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार से बंद करने जा रहा है। अर्थात 30 अक्टूबर से भारतीय यूजर्स अब PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite नहीं खेल पाएंगे।
 
टेनसेंट ने कहा कि हमें यहां से जाने का दुख है। हालांकि यूजर के डाटा की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। साथ ही हमने डाटा सुरक्षा कानूनों और नियमों का पूरी तरह पालन किया है। 
 
जानकारी के मुताबिक टेनसेंट द्वारा सर्वर एक्सेस बंद करने से PUBG मोबाइल उन यूजर्स के लिए भी काम करना बंद कर देगा, जो बैन के बाद भी इस गेम को खेल पा रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद PUBG को डेवलप करने वाली कंपनी PUBG Corporation ने चीनी कंपनी टेनसेंट गेम्स से नाता तोड़ लिया था। 

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

ब्लड टेस्ट से शुरुआती कैंसर की होगी पहचान, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

5 हजार साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है सिंधी समुदाय का DNA, BHU के शोध में बड़ा खुलासा, भारत-पाकिस्तान के सिंधी के बीच मजबूत जेनेटिक संबंध

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

अगला लेख