Hanuman Chalisa
✕

1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए वजह...

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (21:04 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल से 50 पैसे से एक रुपए लीटर की वृद्धि हो सकती है। इसका कारण देश में BS-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है।
 
फिलहाल देश में BS-4 मानकों वाला ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह यूरो-मानकों के अनुरूप है। सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए 1 अप्रैल से बीएस-6 मानकों वाले ईंधन का उपयोग करने का निर्णय किया। ऐसा माना जाता है कि राष्ट्रीय राजधानी और अन्य शहरों में प्रदूषण का एक प्रमुख कारण वाहनों से होने वाला उत्सर्जन है।
 
देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा कि कंपनी की सभी रिफाइनरी बीएस-6 मानकों वाले ईंधन का उत्पादन शुरू कर दिया है और ये ईंधन अगले महीने तक देश के डिपो में पहुंच जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हम 1 अप्रैल की समयसीमा का पालन कर रहे हैं और एक अप्रैल से देश में पेट्रोल और डीजल बीएस-6 मानकों वाले होंगे। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल का 66.36 रुपए लीटर है।
 
आईओसी ने स्वच्छ ईंधन उत्पादित करने के लिए अपनी रिफाइनरियों को उन्नत बनाने को लेकर 17,000 करोड़ रुपए निवेश किया है। वहीं उद्योग ने करीब 30,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि हम अप्रैल से बीएस-6 ईंधन की आपूर्ति का पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर रहे हैं।
 
सिंह ने कहा कि बीएस-6 मानक वाले पेट्रोल और डीजल का अंतरराष्ट्रीय मानक भाव बीएस-4 के मुकाबले अधिक है। चूंकि घरेलू ईंधन की दरें सीधे वैश्विक दरों से जुड़ी हैं, ऐसे में पेट्रोल पंपों को कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी।
 
उन्होंने कहा कि कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर गौर किया जा रहा है लेकिन वृद्धि इतनी नहीं है जिससे कि उसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाए। उन्होंने इनके दाम में एक बारगी वृद्धि का संकेत दिया।
 
सिंह ने कहा कि हालांकि अभी सही बढ़ोतरी पर काम किया जा रहा है, वैसे वृद्धि 50 पैसे से एक रुपये प्रति लीटर हो सकती है।
 
BS-6 मानक वाले ईंधन अति स्वच्छ ईंधन हैं। इसमें सल्फर की मात्रा प्रति मिलियन (10 लाख पीपीएम) प्रति 10 अंश होगा जो BS-4 ईंधन में 50 PPM है। BS-6 डीजल उत्सर्जन मानक सीएनजी की तरह और यहां तक कि उससे भी बेहतर माने जाता है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख