dharma sangrah
✕

बजट वाले दिन बंद रहेंगे बैंक, 31 और 1 को हड़ताल

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (20:35 IST)
नई दिल्ली। 31 जनवरी और 1 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं होता है तो मार्च में 11 12 और 13 मार्च को 3 दिन की हड़ताल होगी। खास बात यह है कि 31 को आर्थिक सर्वे जारी होगा, जबकि 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 का बजट पेश करेंगी। 
 
दरअसल, बातचीत विफल रहने के बाद सभी बैंक यूनियनों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। कल (शुक्रवार) और परसों (शनिवार को) बैंक हड़ताल रहेगी। इतना ही नहीं मार्च में भी 3 दिन हड़ताल रखने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि बात नहीं बनी तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का कदम उठा सकते हैं। 
 
बैंक कर्मचारी नवंबर 2017 से अपना वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बैंक हड़ताल से ठीक पहले मुख्य श्रम आयुक्त ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को बैंक यूनियंस के साथ वेतन समझौते के लिए मीटिंग बुलाने के लिए निर्देश दिए थे। उसी के तहत गुरुवार को बैठक बुलाई गई, लेकिन कर्मचारियों की मांग को लेकर कोई बात नहीं बनी। 
 
उल्लेखनीय है कि बैंक कर्मचारी नवंबर 2017 से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अभी तक 12.25% वेतन बढ़ाने का ऑफर किया गया है, जो कि बैंक यूनियंस की मंजूर नहीं है।
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

अगला लेख