sundarkand
✕

दक्षिण भारत में कसा ऑनलाइन गेम्स पर शिकंजा, जानिए क्या है वजह....

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2020 (10:03 IST)
भारत में कोरोना लॉकडाउन में एक ओर ऑनलाइन गेम्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है। बच्चों से लेकर बड़े तक अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स खेलते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ दक्षिण भारत 3 प्रमुख राज्यों  कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर शिकंजा कस दिया गया है। 
 
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य में बहुत जल्द ही ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा इसके कारण लोग अपने पैसे भी खो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम के बारे में माता-पिता और अन्य लोगों की कई शिकायतें आईं। इसके बाद राज्य में ऐसी चीजों को बढ़ावा न मिले इसके लिए ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने की सोचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक जुआ की तरह है।
 
तमिलनाडु में भी सट्टेबाजी से जुड़े ऑनलाइन गेम के माध्यम पैसे गंवाकर आत्महत्या करने के कई मामले सामने आए है। इसे देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी पर बैन लगा दिया है।
 
यदि कोई यह ऑनलाइन गेम्स को खेलता पाया गया तो, उसे 5,000 रुपए का जुर्माना लगेगा और उसे 6 महीने की सजा भी हो सकती है।
 
इसी तरह आंध्रप्रदेश में सरकार ने सट्टेबाजी और गैम्बलिंग वाले ऑनलाइन गेम Rummy और Poker पर बैन लगाया हुआ है। वहां भी ऐसे लोगों पर जुर्माने और जेल का प्रावधान हैं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख