Hanuman Chalisa
✕

टिकट बुकिंग से लेकर UPI नियमों तक 1 अक्टूबर से क्या क्या बदला?

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 (11:02 IST)
October rules Changes : अक्टूबर के पहले दिन टिकट बुकिंग, यूपीआई के नियमों से लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम तक कई अहम बदलाव हुए हैं। इनका आपके जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। जानिए 1 अक्टूबर से क्या क्या बदला?
 
महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर : दशहरे से एक दिन पहले तेल कंपनियों कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर लोगों को झटका दिया है। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से 15.50 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 1595.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर अब 1700.50 रुपए में मिलेगा तो मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमतें क्रमश: 1547 रुपए और 1754.50 रुपए हो गई है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ALSO READ: दशहरे से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या है नए दाम?
 
यूपीआई ने बंद की पुल ट्रांजेक्शन सुविधा : नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजैक्शन के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे यूपीआई प्लेटफॉर्म पर P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट सुविधा बंद कर दी गई है। अब आप किसी से रिक्वेस्ट कर पैसे नहीं मंगा सकेंगे।
 
ऑनलाइन आरक्षित टिकट पर बड़ा फैसला : ऑनलाइन रिजर्वेशन विंडो खुलने के बाद पहले 15 मिनट सिर्फ आधार सत्यापित यूजर ही आरक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। IRCTC की वेबसाइट के साथ ही एप पर भी आज से यह नियम लागू हो गया। इस कदम से उन लोगों को बड़ा झटका लगेगा जो यात्रा से पहले जुगाड़ से रिजर्वेशन करा लेते हैं। ALSO READ: रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी
 
ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियम भी बदले : ऑनलाइन गेमिंग के नियमों में भी आज से बदलाव होने जा रहा है। इसमें आयुसीमा और लाइसेंसिंग आवश्यकताओं से जुड़े नियम भी शामिल है। ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग में भाग लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होगी। इससे गेमिंग उद्योग में सुरक्षा, पारदर्शिता और धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी। 
 
नहीं बदली रेपो दर : रिजर्व बैंक ने बुधवार को मौद्रिक नीति जारी करते हुए रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।
 
बैंकों में बंपर छुट्टियां : इस माह दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा, महर्षि बाल्मिकी जयंती, करवा चौथ, दीवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। त्योहारों की वजह अक्टूबर माह में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अलग अलग राज्यों में अलग अलग त्योहारों की छुट्टियां रहेगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले RBI की ओर से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। 
 
डाक विभाग के सर्विस चार्ज में बदलाव : डाक विभाग ने 1 अक्टूबर 2025 से स्पीड पोस्ट सेवा के शुल्क में बदलाव किया है। कई जगह शुल्क बढ़ा है तो कुछ स्थानों पर इसमें कमी भी की गई है। ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, रियल टाइम ट्रैकिंग, ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान, एसएमएस नोटिफिकेशन और यूजर रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही छात्रों को 10% और नए थोक ग्राहकों को 5% की छूट भी मिलेगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

स्वामित्व योजना पर सरकार और पटवारियों में बढ़ा टकराव, आज से सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के पटवारी

Weather Alert Today: 8 घंटे में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी!

अहमदाबाद में 6,500 छात्रों ने बनाई भव्य सप्तरंगी मानव रंगोली: CM भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

अगला लेख