ramcharitmanas

बेटियों को नए साल का तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (11:14 IST)
Sukanya Samriddhi Yojana : सरकार ने नए साल 2024 का बेटियों को तोहफा दिया है। इसके अतंर्गत सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में 0.20% और 3 साल के टाइम डिपॉजिट (time deposit) दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। लेकिन अन्य योजनाओं की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
इससे पहले 29 सितंबर को सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए रेकरिंग डिपॉजिट पर दरों में 0.20% की बढ़ोतरी की थी। सुकन्या स्कीम की ब्याज दर पहले 8% और 3 साल के टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर 7% थी। यह लगातार 6ठी तिमाही है, जब इन स्कीम्स की दरों में बढ़ोतरी हुई है।
 
2015 में लॉन्च हुई थी योजना : सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के एक भाग के रूप में लॉन्च किया था। यह योजना बेटी की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए है। बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। एक बेटी के लिए केवल एक अकाउंट की अनुमति है। एक परिवार केवल 2 SSY अकाउंट खोल सकता है।
 
SSY अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर ऑफलाइन खोला जा सकता है। इसमें न्यूनतम निवेश 250 रुपए प्रतिवर्ष है। अधिकतम निवेश 1,50,000 प्रतिवर्ष है। मैच्योरिटी पीरियड 21 साल है। इसके लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता या कानूनी अभिभावक की फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ देना होता है।
 
स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू होता है। इनकी ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ समिति ने दिया था। समिति ने सुझाव दिया था कि इन स्कीम की ब्याज दरें समान मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड के यील्ड से 0.25-1.00% ज्यादा होनी चाहिए।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख