Daily Horoscope
✕

अब बगैर reservation के कर सकेंगे सभी ट्रेनों में यात्रा, रेलवे ने जारी किया आदेश

Updated: गुरुवार, 30 जून 2022 (17:07 IST)
खंडवा। रेल यात्रियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि जिन यात्रियों को अब तक बिना रिजर्वेशन ट्रेनों में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराना जरूरी था, उन्हें अब बिना रिजर्वेशन ही यात्रा करने की सुविधा मिलने लगी है, क्योंकि रेलवे ने सभी ट्रेनों में जनरल टिकट की शुरुआत कर दी है।
 
इसका फायदा अब उन लोगों को सबसे अधिक मिलेगा, जो डेली अप-डाउन करते हैं और जनरल टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें हर दिन रिजर्वेशन वाली टिकट खरीदनी पड़ती थी। कोरोना की गाइडलाइन के तहत लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में प्रतिबंधित की गई यात्री सुविधाओं को बहाल करने का सिलसिला जारी है।
 
रेल मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद भुसावल रेल मंडल से चलने वाली रेलगाडिय़ों में बुधवार से जनरल टिकट की सुविधा बहाल कर दी गई है। पहले दिन खंडवा रेलवे स्टेशन से करीब 1200 जनरल टिकट जारी किए गए। जनरल टिकट को शुरू करने के लिए रेलवे ने ढाई महीने पहले ही कवायद प्रारंभ कर दी थी।
 
कोविड काल में भीड़ पर नियंत्रण के लिए सामान्य दर्जे के डिब्बे में भी सीट का आरक्षण किया जा रहा था। आरक्षण 3 माह पहले हो जाता है। इन आरक्षण की सीमा इस महीने समाप्त हो रही है और जनरल कोच रिजर्वेशन फ्री हो जाएंगे।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख