dharma sangrah
✕

New Traffic Rules: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा 2,000 रुपए का चालान, जानिए क्या है वजह

Updated: शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (11:46 IST)
New Traffic Rules: सरकार ने वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया है। इसके अंतर्गत Helmet लगाने के बावजूद बाइक चलाने वालों का चालान किया जा सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक अगर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की पट्टी नहीं लगाते हैं तो चालान किया जा सकता है।
 
नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार हेलमेट पहनने पर भी 2000 रुपए का चालान काटा जा सकता है। आखिर ऐसे कैसे हो सकता है? क्या यह नियम सच है? इस नियम के बारे में जानकारी दी जा रही है। बात यह है कि न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक अगर कोई राइडर बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट की पट्टी नहीं लगाता है तब ऐसी स्थिति में उस पर नियम 194डी एमवीए के तहत 1000 रुपए का चालान काटा जा सकता है।
 
वहीं अगर कोई डिफेक्टिव हेलमेट पहने हुए पाया जाता है, तब राइडर को 194डी एमवीए के अनुसार 1000 रुपए ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस तरह आप हेलमेट पहने हों इसके बावजूद 2000 रुपए का चालान भरना पड़ सकता है। इसके अलावा वाहन में ओवरलोडिंग करने पर आपको 20,000 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है। न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के तहर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाना जरूरी है। इसके साथ ही पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी है।
 
नए नियम के अनुसार अब दोपहिया वाहनों पर 4 साल से कम उम्र के बच्चों को ले जाने के लिए भी नियमों में बदलाव किया गया गया है और इसके अंतर्गत दोपहिया वाहनों पर बच्चों के लिए हेलमेट के साथ हार्नेस बेल्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है। नियम पालन न करने पर 1000 रुपए का जुर्माना लग सकता है और 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

अगला लेख