Hanuman Chalisa
✕

आपके लिए काम की खबर, 24 डिग्री से कम पर नहीं चला सकेंगे Air Conditioner

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (10:45 IST)
नई दिल्ली। अब आप 24 डिग्री से कम तापमान पर एयर कंडीशनर (Air Conditioner) नहीं चला सकेंगे। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी कंपनियों को हर तरह के एसी में डिफॉल्ट तापमान 24 डिग्री रखना होगा। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियएंसी (बीईई) और सरकार ने 1 जनवरी से यह एनर्जी परफॉर्मेंस तय किया है। एसी बनाने वाली कंपनियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 
 
अब से देश में एसी बनाने वाली सभी कंपनियां केवल उन एसी का निर्माण कर पाएंगी जिनका न्यूनतम तापमान 16 के बजाए 24 डिग्री पर तय होगा। सभी प्रकार के 1 से लेकर के 5 स्टार रेटिंग वाले इन्वर्टर और सामान्य एसी 24 डिग्री पर पर शुरू होंगे। स्पलिट एसी का नया स्टैंडर्ड 3.30 से 5 और विंडो एसी के 2.70 से 3.50 के बीच होगा।
 
पर्यावरण सुरक्षा के साथ होगी ऊर्जा की बचत : नए नियम के पीछे सरकार का उद्देश्य ऊर्जा की बचत के साथ ही ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को कम करना भी है। इस नियम से 1 वर्ष में करीब 4.6 अरब यूनिट ऊर्जा की बचत होगी। दुनिया में भारत, जापान के बाद दूसरा देश होगा, जहां यह नियम लागू होगा। बीईई ने इस पर एक रिसर्च करवाया था था और 2018 में एयर कंडीशनर में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस निर्धारित करने की सिफारिश की थी।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख