dharma sangrah
✕

निर्भया के गुनाहगारों को आज हो सकता है फांसी की सजा का ऐलान, डेथ वारंट पर होगी सुनवाई

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (10:28 IST)
नई दिल्ली। देश को झकझोर देने वाले निर्भया गैंगरेप केस में 4 गुनाहगारों के लिए फांसी की सजा का ऐलान आज हो सकता है। 2012 में दिल्ली में हैवानियत के इस कांड से देशभर में हड़कंप मच गया था। पटियाला हाउस कोर्ट निर्भया के चारों दोषियों के लिए आज सजा की तारीख तय कर सकता है।
ALSO READ: तिहाड़ जेल में हुई फांसी की प्रैक्टिस, 11 फंदे पहुंचे, यहीं बंद हैं निर्भया के चारों गुनाहगार
इससे पूर्व कोर्ट ने दोषियों के डेथ वारंट पर सुनवाई को 7 जनवरी तक टाल दिया था। इससे पहले निर्भया गैंगरेप मामले में फांसी की सजा पाने वाले 4 दोषियों में से 1 के पिता की फांसी को टालने की कोशिश भी सोमवार को बेकार हो गई। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के एकमात्र चश्मदीद गवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका खारिज कर दी है।
 
निर्भया के दोषी पवन गुप्ता ने पटियाला हाउस कोर्ट में केस के इकलौते गवाह अवनीन्द्र पांडे के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में दोषी पवन ने निर्भया के दोस्त पर आरोप लगाया कि उसने पैसे लेकर गवाही दी थी इसलिए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि अपराधी पवन की यह याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में पहले ही खारिज हो चुकी थी।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

अगला लेख