shradh paksha
✕

Weather Prediction : मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, इन राज्यों में बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (08:42 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक अनुमान है कि 7 जनवरी को पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी भागों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। श्रीनगर, वैष्णोदेवी, लेह, कारगिल, शिमला, मसूरी, नैनीताल, बद्रीनाथ समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Prediction : भीषण ठंड की चेतावनी, 8 और 9 जनवरी को इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
इन राज्यों में हो सकती है बारिश : स्काईमेट वेदर के अनुसार अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, करनाल, यमुनानगर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी बारिश हो सकती है। बदले मौसम के कारण इन सभी राज्यों में दिन का तापमान गिरेगा। इससे दिन की सर्दी बढ़ सकती है।
ALSO READ: weather update : 3 राज्यों में फिर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम...
यहां हो सकती है गरज के साथ बारिश : पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। भोपाल, रायपुर व नागपुर सहित इन भागों में कई शहरों पर बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है, कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मुंबई समेत महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में 7 से 9 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है जिससे दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी। कश्मीर में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में 2020 का पहला हिमपात हुआ, वहीं ताजा बारिश की वजह से समूची घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारत के चारों दिशाओं में पवित्र स्वस्तिक: सनातन धर्म के लिए मोरारी बापू की भारत यात्रा

Suzuki e Sky Mini EV की एंट्री, सस्ती कार और धमाकेदार फीचर्स

अयोध्या आकर भी अखिलेश यादव का 'राम लला' से परहेज! क्या कहते हैं रामनगरी के प्रबुद्धजन

अगला लेख