Hanuman Chalisa
✕

पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक नहीं चलेंगी 22 ट्रेनें

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (14:19 IST)
मऊ। रेलवे प्रशासन ने गत जनवरी से बंद पूर्वोत्तर रेलवे की 22 रेलगाड़ियों का संचालन 31 मार्च तक रोक दिया है। इन ट्रेनों का संचालन 1 मार्च से शुरू होना था लेकिन घने कोहरे का हवाला देकर मार्च में भी इन ट्रेनों को नहीं चलाने का फैसला किया गया।

गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे को देखते हुए इन ट्रेनों को जनवरी-फरवरी दो माह के लिए बंद किया गया था। इसका संचालन एक मार्च से होना था। लेकिन 29 फरवरी शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा इन ट्रेनों को पुनः एक माह 31 मार्च तक घने कोहरे का हवाला देते हुए बंद करने का फरमान जारी किया गया।
 
क्षेत्रीय रेल यात्री परामर्शदात्री समिति सदस्य श्रीराम जायसवाल ने कहा कि कोहरे का बहाना बनाकर रेल प्रशासन इस क्षेत्र के रेल यात्रियों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति सदस्यों द्वारा इस संबंध में रेल मंत्रालय के साथ ही पीएमओ कार्यालय को ट्वीट किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि बंद रेलगाड़ियों में सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन छपरा - वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, मऊ - लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस, छपरा - नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित लखनऊ जंक्शन आगरा फोर्ट, हरिद्वार- रामनगर एक्सप्रेस, अमृतसर- लालकुआं, अंबाला -बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस, अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस सहित तमाम पूर्वोत्तर रेलवे की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए 31 मार्च तक ट्रेनों का संचालन स्थगित करने का निर्णय किसी भी दृष्टिकोण से यात्री हित में नजर नहीं आता है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख