dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन किराए में नहीं मिलेगी छूट

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (08:22 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल से पहले 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को रेल टिकट पर 50% की छूट मिलती थी। कोरोना काल में जब ट्रेनें बंद कर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई तो इस छूट को खत्म कर दिया गया। बहरहाल रेल सेवाएं तो बहाल हो गई लेकिन वरिष्‍ठ नागरिकों को मिलने वाली ये छूट फिर से शुरू नहीं की गई। सरकार ने संसद में साफ कर दिया है कि वरिष्‍ठ नागरिकों अब यह छूट नहीं दी जाएगी।
 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि वरिष्‍ठ नागरिकों को किराए में छूट देने से सरकार के खजाने पर भारी बोझ पड़ता है। इसलिए इसे बहाल करने की कोई योजना नहीं है।
 
रेल मंत्री ने कहा कि 2017-18 में सीनियर सिटीजंस को टिकट पर छूट रेलवे पर 1491 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा जबकि 2018-19 में यह राशि 1636 करोड़ रुपए और 2019-20 में 1667 करोड़ रुपए रही।
 
उन्होंने कहा कि केवल स्पेशल कैटगरी वाले लोगों को किराए में छूट की सुविधा दोबारा शुरू की गई है। इनमें 4 कैटेगरी के दिव्यांग, 11 कैटेगरी के मरीज और छात्र शामिल हैं। वरिष्‍ठ नागरिकों के साथ ही खिलाड़ियों और अन्य कैटेगरी के यात्रियों के लिए यह सुविधा बहाल नहीं की गई है।
 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख