सम्बंधित जानकारी
- SBI Channel Manager Recruitment 2022: एसबीआई में 641 चैनल मैनेजर पदों पर होगी नियुक्ति, जानें डिटेल्स
- SBI में रिटायर्ड अधिकारियों के 641 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 41,000 तक, जानें आवेदन की लास्ट डेट
- मुद्रास्फीति में युद्ध का बड़ा हाथ, अगस्त तक रेपो दर 0.75 फीसदी और बढ़ेगी : SBI अर्थशास्त्री
- SBI के ग्राहकों का लोन होगा और महंगा, बैंक ने महीने में दूसरी बार बढ़ाया एमसीएलआर
- SBI ने ग्राहकों को बताए डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपाय
SBI के ग्राहकों को घर बैठे मिल सकेंगी ये सुविधाएं, बस इन नंबरों पर करना होगा कॉल
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। अब आपको घर बैठे बैंक की सारी सुविधाएं मिलेंगी। आपको SBI खाते से जुड़े सवालों के जवाब मिल सकते हैं। इन नंबरों से आप घर बैठे हर सवाल का जवाब जान सकते हैं।
Why to go to the branch, when you can just call?
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 2, 2022
Call SBI Contact Centre toll-free at 1800 1234 or 18002100#SBI #SBIContactCentre #PhoneBanking #AmritMahotsav #AzadiKaAmritMahotsavWithSBI pic.twitter.com/vPH4MO5bGk
इसके लिए एसबीआई ने दो नए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, जिन पर कॉल करके ग्राहक अपने फोन पर ही ये सारी बैंकिंग सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। यहां तक कि ये सर्विस बैंक की छुट्टियों और दूसरे शनिवार और रविवार को भी बिना रुकावट के आपको मिलते रहेगी। एसबीआई से संपर्क करने के लिए और कुछ सुविधाएं घर बैठे प्राप्त करने के लिए आप 1800 1234 या 1800 2100 टोल-फ्री पर कॉल कर सकते हैं।
मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ-
- अपने खाते से संबंधित बैलेंस की जानकारी।
- खाते से जुड़े आखिरी 5 लेन-देन की जानकारी।
- ATM कार्ड को ब्लॉक कराने।
- नए ATM कार्ड के लिए रिक्वेस्ट दर्ज कराना।
- नए ATM कार्ड के डिस्पैच स्टेटस का भी पता कर सकते हैं।
- साथ ही चेक बुक का डिस्पैच स्टेटस जान सकते हैं।
- TDS से जुड़ी जानकारी और ब्याज की डिटेल्स इन नंबर पर मिलती है।
