Hanuman Chalisa

NHA ने लांच किया आभा ऐप, जानिए क्या है इसमें खास?

मंगलवार, 24 मई 2022 (14:27 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने अपनी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ मोबाइल ऐप्लिकेशन का नया संस्करण जारी किया है।
 
‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ यानी ‘आभा’ ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है और इसे 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप पहले एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स ऐप के नाम से जाता था।
 
नए सिरे से डिजाइन किए गए आभा ऐप में एक नया यूजर इंटरफेस (यूआई) और अतिरिक्त विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को कभी भी और कहीं पर भी देख सकते हैं। ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता भी पिछले संस्करण को नवीनतम संस्करण में अपडेट कर सकते हैं।
 
इस मोबाइल ऐप पर यूजर आसानी से याद रखा जाने वाला ‘यूजर नेम’ बना सकते हैं, जिसे 14 अंकों वाले ‘आभा नंबर’ से जोड़ा जा सकता है।
 
यह ऐप उपयोगकर्ता को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) स्वास्थ्य अनुपालन सुविधा में दर्ज अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे वह संबंधित डेटा को अपने स्मार्टफोन पर देख सकता है। इसके अलावा ऐप में कई अन्य विशेषताएं भी हैं।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि आभा ऐप नागरिकों को उनके लंबे स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सहेजने की सुविधा देने वाला जरिया होगा। वे कुछ संकेड में ही ऐप की मदद से अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को देख पाएंगे। यह ऐप लोगों को उनके स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को एक ही मंच पर सुरक्षित रखने और किसी के भी साथ साझा करने में सक्षम बनाएगा। 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख