Hanuman Chalisa

Rules Change : 1 जनवरी 2023 से हो रहे हैं ये 6 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (09:30 IST)
New Year 2023 : नए साल 2023 की शुरुआत होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 2023 के जनवरी माह में कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कौनसे नियमों में होने जा रहा है बदलाव- 
 
1. महंगी होंगी गाड़ियां : अगर आप नए साल में नई कार या दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको महंगाई का झटका लगने वाला है। 1 जनवरी से कई कार कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं। टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एमजी मोटर, ह्युई मोटर्स, एमजी मोटर जैसी कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दामों को बढ़ाने का फैसला किया है। टू व्हीलर्स के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
 
2. जीएसटी के नियमों में बदलाव : 1 जनवरी से जीएसटी के ई-इनवाइसिंग के नियमों में बदलाव हो रहा है। इसके तहत जीएसटी की ई-इनवाइसिंग के लिए जरूरी सीमा को 20 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ रुपए किया गया है।
 
3. बदलेगा लॉकर से जुड़ा नियम : रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बैंक लॉकर से जुड़े नई गाइडलाइन जारी की है। 1 जनवरी 2023 से ये नियम लागू होंगे। लॉकर के मुद्दे पर बैंक अब ग्राहकों के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे। अगर बैंक लॉकर में रखे सामान को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए बैंक की जवाबदेही होगी। बैंक और ग्राहकों के बीच एग्रीमेंट साइन किया जाएगा, जो 31 दिसंबर तक के लिए वैध रहेगा। बैंकों को लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव के बारे में ग्राहकों को सभी जानकारी SMS और अन्य माध्यमों से देनी पड़ेगी।
 
4. HDFC रिवॉर्ड्‍स पॉइंट्‍स में बदलाव : 1 जनवरी 2023 से क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट में बदलाव है। नए साल की शुरुआत से HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स में बदवाल करेगा। 1 जनवरी 2023 से नए नियमों के तहत रिवॉर्ड प्वाइंट की सुविधाएं दी जाएंगी।
 
5. एलपीजी के दामों में बदलाव : हर महीने रसोई गैस के दामों में बदलाव किया जाता है। इसमें कर्मिशियल और घरेलू रसोई गैस शामिल होती है। अब देखना है कि नए साल में सरकार जनता को महंगाई का झटका देती है या फिर दाम घटाकर राहत का तोहफा। 31 दिसंबर को तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों का मूल्यांकन किया जाएगा।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख