suvichar

दूध पर महंगाई की मार, जानिए कहां बढ़ गए 6 रुपए लीटर दाम

Updated: गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (08:38 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी मिल्मा ने अगले महीने से दूध की कीमत में 6 रुपए प्रति लीटर बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है। दूध की कीमतों में वृद्धि 1 दिसंबर से लागू होगी। 
 
केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (KCMMF) के अध्यक्ष मणि ने कहा कि लागत में लगातार वृद्धि और डेयरी किसानों की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए ऐसा करने का निर्णय किया गया है। मिल्मा ने इससे पहले 3 साल पूर्व 2019 में दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
 
इससे पहले मिल्मा ने विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी, जिसने पिछले सप्ताह अपनी सिफारिश में कहा था कि किसानों को प्रति लीटर 8.57 रुपए का घाटा हो रहा है। इसके बाद यह कदम उठाया गया है।
 
दूध के दाम में बढ़ाए गए 6 रुपए में से 5.025 रुपए किसानों को मिलेंगे। 2019 में भी दूध के दामों की गई बढ़ोतरी से प्राप्त अतिरिक्त राशि का 83.75 प्रतिशत (3.35 रुपए) किसानों को मिला था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

अगला लेख