ramcharitmanas

खुशखबर, 10 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (01:18 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी की दरों में प्रति सिलेंडर 10 रुपए की कटौती की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम नरम पड़ने के बाद कंपनियों ने यह कदम उठाया है। इससे पहले पिछले महीने रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 125 रुपए की वृद्धि हुई थी।
 
इंडिया ऑईल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि सब्सिडी और बाजार मूल्य वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की लागत 1 अप्रैल 809 रुपए पड़ेगी। फिलहाल यह 819 रुपए है। परंपरा के अनुसार कीमत में कटौती की घोषणा उसी दिन होती है, जिस दिन से यह प्रभावी होती है। इसकी घोषणा पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले की गई है।
ALSO READ: छोटी बचत पर बड़ा झटका, PPF, SSY, SCSS सहित कई जमा योजनाओं की ब्याज दरों में भारी कटौती, जानिए नई दरें
आईओसी ने कहा कि कच्चे तेल और पेट्रोलिम उत्पादों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवंबर 2020 से चढ़ रहे हैं। भारत काफी हद तक कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है और कीमतें बाजर से जुड़ी हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम में वृद्धि होने पर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं। 
 
हालांकि यूरोप और एशिया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा टीके के अन्य प्रभाव को लेकर चिंता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम मार्च 2021 के दूसरे पखवाड़े में नरम हुए हैं।
 
कंपनी ने कहा कि अत: इसके आधार पर तेल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली बाजार में डीजल और पेट्रोल के बिक्री मूल्य में क्रमश: 60 पैसा प्रति लीटर और 61 पैसा प्रति लीटर की कमी की है। दूसरे बाजारों में भी इस दौरान कीमतों में कमी की गई है। 
 
आईओसी के अनुसार एलपीजी ग्राहकों को राहत देने के लिए घरेलू एलीजी सिलेंडर की कीमत प्रति सिलेंडर 10 रुपए कम की गई है। इस कटौती के बाद 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर 809 रुपए मिलेगा जो फिलहाल 819 रुपए है।  
 
तेल विपणन कंपनियों के कीमत संबंधित आंकड़े के अनुसार फरवरी से 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 125 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ी है। (भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

अगला लेख