Hanuman Chalisa
✕

Kissan GPT : ये AI tool बना है भारतीय किसानों के लिए

Updated: बुधवार, 24 मई 2023 (19:00 IST)
Kissan GPT
किसी ने क्या खूब कहा है कि "किसी भी देश की असली तागत उसके किसान और जवान होते हैं।" किसान शब्द सुनते ही हम कहीं न कहीं इमोशनल हो जाते हैं। जैसा कि आपको पता है भारत एक एग्रीकल्चर बेस्ड देश है। आज़ादी के समय एग्रीकल्चर सेक्टर GDP में 50% से अधिक कॉन्ट्रिब्यूट (contribute) करता था। 1991 में LPG (Liberalization Privatization Globalisation) पॉलिसी आने के बाद आज के समय में एग्रीकल्चर 20% से भी कम कॉन्ट्रिब्यूट करता है। इसका पूरा दोष हम इंडस्ट्री और बढ़ती टेक्नोलॉजी को नहीं दे सकते हैं। दरअसल बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ खेती भी काफी एडवांस होनी चाहिए पर इस विषय में हम आज भी कहीं न कहीं पीछे हैं। एपीजे अब्दुल कलाम की किताब 'बियॉन्ड 2020' के अनुसार एग्रीकल्चर में आगे बढ़ने के लिए हमें एडवांस टेक्नोलॉजी की बहुत ज़रूरत है।

आज का समय साधारण टेक्नोलॉजी से आगे बढ़कर AI टेक्नोलॉजी का है। इस AI टेक्नोलॉजी में आप ChatGPT का नाम कई बार सुन चुके होंगे। पर क्या आपने कभी Kissan GPT का नाम सुना है? Kissan GPT भी एक तरह का AI चैटबॉट है जिसमें आप खेती से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। चलिए जानते हैं इस AI टूल से जुड़ी सारी जानकारी..........


क्या है Kissan GPT?
Kissan GPT भारत के किसानों के लिए 15 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था। इस चैटबॉट का डोमेन एग्रीकल्चर है। ये AI टूल आपको सिंचाई, कीट नियंत्रण और फसल की खेती से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। इस चैटबॉट की ख़ास बात ये है कि इसमें आप 10 भारतीय भाषाओं में सवाल पूछ सकते हैं जिसमें हिंदी, इंग्लिश, गुजरती, मराठी, तेलगु, बंगाली जैसी भाषाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही आप इसमें जापानी, पुर्तगाली और इंडोनेशियाई जैसी भाषाएं भी मौजूद हैं।

कैसे करें Kissan GPT का प्रयोग?
Kissan GPT का प्रयोग करना बहुत आसान है। इसका मॉडल किसानों के लिए ही बनाया गया है। इसमें आप माइक्रोफोन या अपनी आवाज़ के ज़रिए सवाल पूछ सकते हैं। साथ ही इसमें टाइप करने का विकल्प भी दिया गया है।


इस चैटबॉट को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी प्रकार का अकाउंट बनानी की ज़रूरत नहीं है। आप गूगल सर्च बार पर 'Kissan GPT’ सर्च करें। आपको सबसे पहले Kissan AI की वेबसाइट दिखेगी, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको भाषा का विकल्प चुनना है। भाषा चुनने के बाद आप अपना सवाल पूछ सकते हैं।
इसके साथ ही ये चैटबॉट कई तरह के अपडेट की तयारी भी कर रहा है। आने वाले समय में आप इसमें कुछ बेहतर परिवर्तन देख सकते हैं।
ALSO READ: इन AI tools की मदद से बनाएं faceless Youtube Video

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख