ganesh chaturthi

नहीं होगी PPF, NSC समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती, सरकार ने वापस लिया फैसला

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (08:24 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने लोक भविष्य निधि (PPF) और एनएससी (राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र) समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक की कटौती का फैसला वापस ले लिया। यह कटौती एक अप्रैल से शुरू 2021-22 की पहली तिमाही के लिए की गई थी। बहरहाल सरकार के अधिसूचना रद्द करने से अब पहले वाली दर पर ही लोगों को ब्याज मिलेगा।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह ट्वीट कर PPF, NSC समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती संबंधी फैसला वापस लेने की घोषणा की। 
 
 
अधिसूचना के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून अवधि के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें संशोधित की गई थी।
 
पंच वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर 0.9 प्रतिशत घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दी गई थी। इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है। पहली बार बचत खाते में जमा रकम पर ब्याज 0.5 प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी गई थी। 
 
बालिकाओं के लिए बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खाते पर ब्याज 2021-22 की पहली तिमाही के लिए 0.7 प्रतिशत घटाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया गया था। किसान विकास पत्र पर सालाना ब्याज दर 0.7 प्रतिशत कम कर 6.2 प्रतिशत कर दी गई थी। अब तक इस पर ब्याज 6.9 प्रतिशत था।
 
वित्त मंत्रालय ने 2016 में ब्याज दर तिमाही आधार पर तय किए जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि लघु बचत योजनाओं पर ब्याज सरकारी बांड के प्रतिफल से जुड़ी होंगी।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख