Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, WhatsAPP पर फिर रिकवर हो सकेगा 'Delete for me' मैसेज

Updated: मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (16:32 IST)
अगर आपने गलती से डिलीट फॉर मी (Delete for me) विकल्प को क्लिक कर किसी मैसेज को हटा दिया है तो अब इस मैसेज को आप दोबारा रिकवर कर सकेंगे। यह फीचर सभी एंड्रायड और आइफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
 
अकसर लोग वॉट्सअप ग्रुप के किसी मैसेज को डिलीट करने के लिए डिलीट पर एवरीवन के स्थान पर डिलीट फॉर मी क्लिक कर देते हैं। ऐसे में मैसेज उनके मोबाइल से तो हट जाता है पर ग्रुप में बना रहता है। 
 
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप का ‘Accidental Delete’ नाम का यह नया फीचर कोई भी मैसेज कुछ सेकेंड्स के अंदर रिकवर कर सकता है। ‘Accidental Delete’ से किसी भी मैसेज को मात्र कुछ ही सेकेंड्स के अंदर रिकवर किया जा सकता है।
 
हालांकि अनडू का विकल्प केवल 5 सेकेंड तक दिखेगा। मैसेज रिकवर होने के बाद आप इसे डिलीट फॉर एवरीवन कर सकते हैं। आप चाहे तो उस मैसेज को मोबाइल में रख भी सकते हैं।
 
हाल ही में वॉट्सएप ने अपने ही नंबर पर मैसेज भेजने का विकल्प भी शुरू किया था। इसके माध्यम से आप खुद को मैसेज भेजकर आप कोई जरूरी नोट, रिमांडर या संदेश अपने ही नंबर पर भेजकर सुरक्षित कर सकते हैं।
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

LIVE: दिल्ली मेट्रो बंद करने के फैसले से सुप्रीम कोर्ट नाराज

CJP विरोध प्रदर्शन : अभिजीत दीपके बोले, हमारा आंदोलन हो कर रहेगा, सौरव दास ने कहा- सरकार ने कल खुद दिल्ली बंद का आह्वान किया है

Weather Update: मानसून की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए अपने राज्य में बारिश और तापमान का हाल

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 का ऐलान: ट्रंप को नहीं, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला सम्मान

अगला लेख