suvichar

Atal Pension Yojana : क्या है अटल पेंशन योजना? कैसे मिलता है लाभ, एक क्लिक पर पूरी जानकारी

Published: गुरुवार, 2 जून 2022 (07:19 IST)
व्यक्ति को अक्सर वृद्धावस्था में अपनी आय की चिंता सताती है। खासकर ऐसे देश के ऐसे लोग जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं। ऐसे लोगों के लिए मोदी ने 2015-16 के बजट में अटल पेंशन योजना (APY) शुरू की थी। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana ) में निवेश करने से रिटायरमेंट के बाद के खर्च करने के लिए आपको नियमित आय मिलती है। जानकारी के मुताबिक मार्च 2022 तक इस योजना के तहत खोले गए कुल खातों की संख्या 4.01 करोड़ हो गई गई है।
 
आइए जानते हैं इस योजना में कैसे कर सकते हैं निवेश। क्या है पात्रता और क्या है प्रक्रिया-
 
योजना का सबसे बड़ा फायदा : अटल पेंशन योजना में निवेश से रिटायर होने के बाद आप हर माह पेंशन पाने के हकदार बन सकते हैं। अटल पेंशन योजना की खूबी यह है कि अगर आपकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार को पेंशन का लाभ मिलता रहेगा। अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी और पत्नी की भी मृत्यु होने की स्थिति में बच्चों को पेंशन मिलती रहेगी।
 
पात्रता : सभी बैंक खाताधारक एपीवाई में शामिल हो सकते हैं। 18-40 वर्ष की आयु के बीच के भारत के सभी नागरिकों इस योजना में निवेश कर सकते हैं। आधार इसका प्राथमिक केवाईसी होगा। यदि खाता खोलने के समय उपलब्ध नहीं है तो आधार की जानकारी बाद में जमा की जा सकती है। 
 
कौन नहीं कर सकते हैं आवेदन : ऐसे लोग जो आयकर के दायरे में आते हैं, सरकारी कर्मचारी हैं या फिर पहले से ही ईपीएफ, ईपीएस जैसी योजना का लाभ ले रहे हैं वे अटल पेंशन योजना का हिस्सा नहीं बन सकते। प्रवासी भारतीय (NRI) खाता खोलने हेतु पात्र नहीं हैं। यदि कोई भारतीय नागरिक एपीएस योजना के कार्यकाल के दौरान एनआरआई बन जाता है तो खाता बंद कर दिया जाएगा और संपूर्ण योगदान और उन पर अर्जित प्रतिलाभ का भुगतान खाताधारक को कर दिया जाएगा।
 
कम उम्र अधिक फायदा : आप जितनी जल्दी अटल पेंशन योजना से जुड़ेंगे उतना अधिक फायदा मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपए का निवेश करना होगा। रिटायर होने के बाद 60 साल की उम्र से उसे हर महीने 5000 रुपए महीने पेंशन प्राप्त होगी। रिटायर होने के बाद जीवनभर पेंशन पाने के लिए आपको पेंशन स्कीम में कुछ सालों तक ही निवेश करना होता है। आपके निवेश के साथ ही सरकार भी अटल पेंशन योजना में अपनी ओर से भी अंशदान करती है।
क्या है उम्र सीमा : अटल पेंशन योजना के लिए लोगों को 6 भागों में बांटा गया है। अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चहिए। अटल योजना के तहत पेंशन पाने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।
 
कितनी मिल सकती है पेंशन : अटल स्कीम में पेंशन की रकम आपके द्वारा किए गए निवेश और आपकी उम्र की गणना के आधार पर होती है। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के तहत कम से कम 1,000 रुपए और अधिकतम 5,000 रुपए मासिक पेंशन मिल सकती है। 60 साल की उम्र से आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।
 
कैसे खुलवा सकते हैं खाता : अटल पेंशन योजना का खाता खोलने के लिए आपका बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना आवश्यक है। अगर खाता नहीं है तो अपना बचत खाता खोलें। उसके बाद योजना हेतु फॉर्म प्राप्त करें और फॉर्म भरें। अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दें। मासिक/तिमाही/छमाही अंशदान के हस्तांतरण के लिए बचत बैंक खाता/डाकघर बचत बैंक खाते में आवश्यक राशि की जानकारी देकर खाता खुलवा सकते हैं। सरकार ने अब ऑनलाइन खाता खुलवाने की सुविधा भी दी है।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख