ganesh chaturthi

नवरात्रि से पहले महंगे हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या हैं नए दाम?

Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (17:51 IST)
LPG Price hike : तेल कंपनियों ने अक्टूबर माह के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price Hike) में बढ़ा दिए हैं। नवरात्रि से पहले इस कदम से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। अगस्त से हर माह लगातार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। 
 
तेल कंपनी इंडियन ऑयल द्वारा जारी लेटेस्ट दर के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1740 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1644 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1692.50 रुपए हो गया। कोलकाता में 1802.50 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1850.50 रुपए और चेन्नई में यह 1855 रुपए से बढ़कर 1903 रुपए हो गया है।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने जुलाई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपए घटाए थे। इसके बाद से हर माह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अगस्त 2024 में कमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपए महंगा हुआ था तो सितंबर में इसके दाम 39 रुपए बढ़ाए गए। 
 
भले ही तेल कंपनियां कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ा रही है लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह 803 रुपए में मिल रहा है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख