dharma sangrah
✕

अनार, चीकू, अंजीर, सीताफल : 4 Fruit tree जो सेहत और स्वाद के साथ धन लाभ भी देंगे

Updated: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (08:15 IST)
कोरोना के बाद से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है। इसके कारण फलों की मांग बढ़ी है। कुछ फल वृक्ष ऐसे हैं, जिन्हें अपेक्षाकृत कम जगह में अपने घरेलू बगीचे या घर के सामने ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई जगह में भी लगाया जा सकता है। ये हैं- अनार, चीकू, अंजीर, सीताफल आदि।
 
सीताफल : इसके पेड़ बीज से उगाए जाते हैं। पौधे नर्सरी में एक साल के होने पर मुख्य खेत में लगाए जाते हैं। इसके पौधे मिट्टी की किस्म के अनुसार जून-जुलाई या फरवरी-मार्च में कतार से कतार व पौधे से पौधे के बीच 4 या 5 मीटर की समान दूरी रखते हुए लगाए जाते हैं। लाल सीताफल और मेमाय इसकी प्रचलित किस्में हैं। इसमें 4-6 साल में फल लगने लगते हैं।
 
अनार : अनार के पेड़ों में तीन-चार साल में फल लगना शुरू हो जाते हैं। इसके पौधे नर्सरी में कलम से तैयार करते हैं। इसके लिए एक साल पुरानी शाखा से 30 सेमी लंबी कलम ली जाती है। अनार की उन्नत किस्में कंधारी, बेदाना, ढोलका, गणेश आदि हैं। एक पेड़ से 150 से 200 फल तक मिल जाते हैं।
 
चीकू : चीकू के पेड़ नम और गर्म वातावरण में अच्छे फलते-फूलते हैं। इनके लिए गहरी चिकनी मिट्टी अच्छी मानी जाती है। चीकू के पौधे भेंट कलम यानी इनार्चिंग या गूटी बाँधकर तैयार किए जाते हैं। भेंट कलम के लिए खिरनी का मूल वृंत तैयार करते हैं। काली पट्टी, छतरी और क्रिकेट बॉल इसकी प्रमुख किस्में हैं।
 
अंजीर : यह एक अच्छे स्वाद वाला पौष्टिक फल है। इसके ताजे व सूखे दोनों ही तरह के फल उपयोग में लाए जाते हैं। इसकी उन्नत किस्में पूना अंजीर व मार्सलीज हैं। एक पेड़ पर 200 से 300 फल मिलते हैं।
 
इन सभी में पहले से छठे साल तक 10, 20, 30, 40, 50 व 60 किलोग्राम गोबर खाद डालें। इसी तरह प्रति पौधा नाइट्रोजन क्रमशः 100, 150, 200, 400, 500 व 600 ग्राम का उपयोग करें। फास्फोरस 50, 100, 150, 200, 250 व 300 ग्राम डालें। पोटाश क्रमशः 100, 150, 200, 400, 500 और 500 ग्राम डालें। सभी का उपयोग फूल आने के बाद व फल आने के पहले करें।
 
इन 4 फल वृक्ष को उगाकर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इन दिनों जबकि इंजेक्शन से पके फल की वजह से बीमारियां फैल रही हैं आप शुद्ध फलों को घर में उगाकर सेहत,स्वाद के साथ धन लाभ भी उठा सकते हैं। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख