Hanuman Chalisa
✕

ऑनलाइन सट्टा मामला : ईडी ने 93 बैंक खातों ‍पर लगाई रोक, 3.44 करोड़ रुपए किए जब्त

Updated: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (00:39 IST)
  • ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने 93 बैंक खातों ‍पर लगाई रोक
  • धनशोधन जांच के तहत 3.44 करोड़ रुपए किए जब्त 
  • फर्जी बैंक खातों से हो रही थी सट्टेबाजी
नई दिल्ली। Online betting case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत 93 बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी है और 3.44 करोड़ रुपए जब्त किए हैं।

ईडी द्वारा गुरुवार को सूरत में ‘आईडीएफसी फर्स्ट बैंक’ की एक शाखा में पांच खातों को खंगालने के बाद धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

यह मामला हरीश उर्फ कमलेश जरीवाला और अन्य द्वारा फर्जी बैंक खातों के माध्यम से की गई कथित सट्टेबाजी गतिविधियों से संबंधित है। ईडी ने एक बयान में कहा कि ‘सीबीटीएफ247 डॉट कॉम’ और ‘टी20 एक्सचेंज डॉट कॉम’ नामक मोबाइल ऐप पर दांव लगाया जा रहा था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख