ganesh chaturthi

EPFO को लेकर Good News, क्‍लेम सेटलमेंट में नहीं आएगी परेशानी, नए सिस्टम से काम होगा आसान

EPFO लॉन्च करने जा रहा है अपग्रेड आईटी सिस्टम 2.01

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2024 (17:44 IST)
EPFO News :  ईपीएफओ के मेंबर्स और एम्प्लॉयर्स के लिए सर्विसेस को ज्यादा आसान और इफेक्टिव के लिए EPFO एक नया कदम उठाने जा रहा है। EPFO आईटी सिस्टम 2.01 लॉन्च करने जा रहा है। इससे ईपीएफओ का काम आसान हो जाएगा। नया सिस्टम आने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करने से लेकर क्लेम करने और सेटनलमेंट की पूरी प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी। नया सिस्टम आने पर नौकरी बदलने पर सदस्य आईडी (MID) के ट्रांसफर की जरूरत नहीं होगी। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को आईटी सिस्टम के आधुनिकीकरण इनिशिएटिव की समीक्षा की। इसमें उन्होंने ऐलान किया कि नया सिस्टम 3 महीने के अंदर शुरू हो जाएगा। नए सिस्टम से EPFO ग्राहकों के लिए यूजर अनुभव काफी बेहतर होने की उम्मीद है। इस बदलाव में पेमेंट और क्लेम निपटान के लिए एक सुव्यवस्थित और सेंट्रलाइज्ड सिस्टम शामिल होगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए EPFO ने पहले ही सरल आईटी प्रोसेस शुरू कर दी हैं। इसमें 1 लाख रुपए तक के सभी प्रकार के EPF अडवांस क्लेम की ऑटो-मोड प्रक्रिया शामिल है।
 
लॉगिन में बड़ी परेशानी : सबसे ज्यादा शिकायतें सर्वर के धीमा काम करने को लेकर है। इसके चलते EPFO के सदस्य धनराशि निकालने के लिए क्लेम भी नहीं कर पाते हैं। EPFO से जुड़े सदस्यों की यह भी शिकायत रही है कि पोर्टल पर एक बार लॉगिन नहीं होता है। अगर लॉगिन हो भी जाता है तो फिर से KYC अपडेट मांगता है जबकि यह पहले भी कई बार किया जा चुका है।
अभी क्या आ रही हैं परेशानियां : पिछले वर्ष जुलाई में ईपीएफओ के कुछ अधिकारियों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पुराने और कमजोर सॉफ्टवेयर सिस्टम के बारे में शिकायत की थी। इससे मेंबर्स को काफी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए ईपीएफओ के आईटी सिस्टम को सुधारने और नए प्लैटफॉर्म पर स्मूथ शिफ्टिंग के लिए यह कदम उठाया गया है।
   ALSO READ: EPFO को लेकर बजट में बड़ा ऐलान, 3 योजनाओं से मिलेगा फायदा
UAN पर आधारित होगा : EPF अकाउंटिंग सिस्टम यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पर आधारित होगा। इससे सदस्यों के लिए प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिसिप्ट का फिर से गठन किया जाएगा। नौकरी बदलने पर  पर मेंबर आईडी (MID) के ट्रांसफर की आवश्कता को खत्म कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख