श्रमिकों का कल्याण और सुरक्षित भविष्य, मोदी सरकार का संकल्प! आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में इस बैठक में 'सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान' (SWP) को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत सदस्य सेवानिवृत्ति के बाद अपनी बचत को नियमित अंतराल पर प्राप्त कर सकेंगे और शेष राशि पर रिटर्न भी मिलता रहेगा। यह ऐतिहासिक निर्णय देश के करोड़ों श्रमिकों और उनके परिवारों को सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय व मजबूत आर्थिक संबल प्रदान करेगा। ???? https://t.co/0qg1sswSUG
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) November 19, 2026