Hanuman Chalisa

EPF खाताधारकों के लिए खुशखबर, मिलेगी 2 खास सुविधाएं

Updated: मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (15:19 IST)
EPFO news in hindi : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े खाताधारकों को अब नौकरी बदलने के बाद अपना ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए नियोक्ता पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। वे खुद ही कंपनी के हस्तक्षेप के बिना अपने ईपीएफ अकांउट को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन अंजाम दे सकेंगे। इससे ईपीएफओ के 7.6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। 
 
ईपीएफओ में व्यक्तिगत विवरण की त्रुटियों में सुधार की सबसे बड़ी समस्या का समाधान निकालने के लिए भी अब वर्तमान या पूर्व नियोक्ता पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। वे खुद वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारियां बदल सकेंगे।
 
खाताधारकों को बैंकिग की तरह सुविधाएं लागू करने के एजेंड़े पर आगे बढ़ रहे श्रम मंत्रालय ने ईपीएफ पेंशन से जुड़े सुधारों को भी जल्द गति देने के अपने इरादे जाहिर किए हैं। ईपीएफ पेंशन सुधारों के तहत न्यूनतम पेंशन की राशि में इजाफे से लेकर पेंशन फंड में कर्मचारी के अधिकतम अंशदान की वर्तमान कैपिंग को लचीला बनाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
 
केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने भी एक बयान में कहा कि ईपीएफ खाते का कंपनी के हस्तक्षेप के बिना ट्रांसफर करने की सुविधा ईपीएफओ पोर्टल पर उपलब्ध हो गई है। अभी नौकरी बदलने की स्थिति में पीएफ अकांउट के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए आवेदन ईपीएफओ में जमा करने से पहले नियोक्ता द्वारा प्रमाणित किया जाना आवश्यक है।
 
इस प्रक्रिया में नियोक्ता की ओर से औसतन 12 से 13 दिन लगाए जाते हैं। मगर इन सुधारों के बाद खाता ट्रांसफर करने में काफी कम वक्त लेगा क्योंकि इसमें नियोक्ता से मंजूरी की जरूरत ही नहीं है। इसमें यह सुविधा भी दी गई है कि किसी सदस्य ने पहले ही खाता ट्रांसफर का आवेदन किया है और नियोक्ता के यहां पेंडिंग है तो खाताधारक उसे पोर्टल पर डिलीट कर खुद नया ट्रांसफर आवेदन भर सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख